Thursday, December 24, 2015

बन गये रत्न भारत के तुम ज्योतिपुंज आरती के तुम

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उन्के जन्मदिन 25 दिसम्बर की हार्दिक शुभकामनायें।

उनके जन्मदिन के अवसर पर मैं अपनी इस छोटी सी कविता के माध्यम से उन्हे शुभकामनायें एवं सम्मान देना चाहूँगा।

बन गये रत्न भारत के तुम
ज्योतिपुंज आरती के तुम

तुम्हारे विचारों की कोमल लताये
हैं सर्वत्र लटक रही
अपने प्याारे अटल के लिये
मानवता है तडप रही

क्यों अपनों से
तुमने मुँह मोड लिया
अपने सपनों की नौका को
क्यों मझधार में छोड दिया

राजनीति के गलियारों को
तुमने ऐसे छोड दिया
जैसे प्राणों ने जीवन से
अपना नाता तोड लिया

बन तपस्वी, बन वनवासी
एकान्तवास के अभिलाषी

मानवता के देवदूत
भारत माँ के सपूत

अटल नाम का सूरज न हो
वह सुबह नही होने देंगे
लाखों आँधी तूफान आये
तुम्हारे आभा मण्डल की
चमक नही खोने देंगे

आने वाले युगों-युगों तक
तुम्हें पुकारा जायेगा
भारत भूमि का कण-कण
अटल-अटल दुहरायेगा

विकास पाण्डेय

No comments:

Post a Comment